Disqus Shortname

महतारी वंदन योजना mahtari vandan yojana : Chhattisgarh



छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाते ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु राज्य में ‘‘महतारी वंदन योजना’’ लागू कर दी है जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

योजना के उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्‍वावलम्‍बी बनाना
  • महिलाओं के  सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
  • महिलाओं  एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना
  • परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना
  • समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करना

पात्र महिलाएं

  • महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी हो
  • यह योजना केवल राज्य के विवाहित महिलाओं के लिये है
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान में भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/मंडल/स्थानीय निकाय में स्थायी/ अस्थायी/ संविदा के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ग के अधिकारी/कर्मचारी नहीं है।
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व लोक सभा/ विधानसभा का सदस्य अथवा बोर्ड, निगम, मंडल में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नहीं है।
  • ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।

आवश्यक दस्तावेज़ एवं आवेदन पूर्व तैयारिया

  • महिला का मोबाईल नंबर जो उसके बैंक खाते से लिंक हो
  • महिला का स्वंय का बैंक खाता.  (याद रहें सयुक्त बैंक खाता मान्य नही होगा।)
  • महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए |
  • जन्मतिथि के सत्यापन हेतु संलग्न दस्तावेज
  • निवास संबंधी सक्षम प्राधिकारी जारी प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड आवेदिका के पति का पेन कार्ड
  • आवेदिका का आधार कार्ड आवेदिका के पति का आधार कार्ड (UIDAI द्वारा जारी फ़ोटो आईडी)
  • विवाहित होने की पुष्टि हेतु प्रमाण परित्यक्ता/तलाक शुदा होने की स्थिति में प्रमाण-पत्र
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र बैंक पासबुक की छायाप्रति

जाने क्या है डीबीटी  और अपने बैंक खातें में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कैसे करायें

डीबीटी का पूरा नाम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर है डीबीटी  मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओँ के माध्यम से प्रायोजित धन के वितरण में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार की संभावनों को खत्म करना है । डीबीटी  के माध्यम से, लाभ या सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर  किया जाता है
अपने बैंक खाते में डी. बी. टी. की सुविधा को आंरभ करने के लिये , कृपया उस बैंक शाखा में जाएँ जहाँ आपने खाता है और बैंक से अनुरोध करें कि वह बैंक के आदेश और सहमति पत्र को भरकर आपके आधार को आपके खाते से जोड़े। 

महतारी वंदन योजना हेतु कैसे करें आवेदन

  • सर्वप्रथम आप महतारी वंदन योजना के फॉर्म  एवं शपथ पत्र को  अधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in  से फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए। 
  • फार्म और शपथ पत्र में सारी चाही गई जानकारी को अच्छे से पढ़कर सही-सही भरे और संबंधित दस्तावेजों को संलग्न कर इस फॉर्म को  करीबी आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर दीजिए।

आवेदन करने के पश्चात आपका नाम इस योजना की लाभार्थी सूची में जारी किया जाएगा। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल होता है तो आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे।

पोस्ट - K.B