Disqus Shortname

Magneto Mall रायपुर का सबसे बड़ा मॉल

Magneto Mall 

रायपुुर छत्तीसगढ़ की राजधानी और देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में से एक है ,और किसी भी शहर के विकास में उस शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा योगदान होता है और इसमें सरकार के साथ-साथ उद्योग घरानों के सहयोग से भी इंकार नही किया जा सकता है होटल्स, सोसाइटी, स्पोटर्स सेंटर, हॉस्पिटल और बड़े-बड़े मॉल्स  शहर के लाडसस्टाईल को उच्च स्तर पर ले जाती है। आइये इसी कडी में हम जानते है रायपुर शहर के सबसे बड़े मॉल, ‘‘ मेगनेटो द मॉल’’    के बारे में-

Magneto Mall by raipurdairies

मेगनेटो द मॉल Magneto The Mall  रायपुर एयरपोर्ट से मात्र 7 किलोमीटर और रायपुर के केन्द्र घड़ी चौक से 3 किलोमीटर की दूरी पर तेलीबंधा चौक से कुछ ही कदमों की दूरी NH 53 पर स्थित है, रायपुर के मशहूर बिजनेस ग्रुप अविनाश  ग्रुप द्वारा मेगनटो मॉल का निर्माण विश्वस्तरीय मापदण्डों के आधार पर कराया है जिसका कन्स्ट्रक्शन एरिया 10,35,000 Sq.ft  है मेगनेटो मॉल का निर्माण कुछ इस प्रकार कराया गया है कि सूरज की रोशनी मॉल के अंदर अच्छी तरह से आ सके, साथ ही मॉल के अंदर और बाहर वृक्षारोपण कराया गया जो देखने में अत्यंत भव्य सुकून प्रदान वाला है। 

मेगनेटो मॉल में उपलब्ध सुविधाएं-

मेगनेटो में मॉल में दो  फ्लोर में विशाल बेसमेंट पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है जिससें आपके वाहनों की पार्किग में किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ता साथ ही मॉल स्टॉफ आपको इसमें पूर्ण सहयोग भी प्रदान करता है मेगनटो मॉल में आपको फैशन, बैग,फुटवियर, घरेलू सजावट के लिये अंर्तराष्टीय ब्रांड एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जायेेगें। साथ ही मनोरंजन के हेतु मल्टीप्लेक्स,  गेमिंग जोन, अंतर्राष्टीय रेंस्टोरेंट के साथ फुड कोर्ट भी मौजूद है 

तो कैसे और कहा करें शॉपिंग -
  • Grocery and Other House hold Products -  JIO mart , MINISO, Lofa
  • Fashion Store – Pantaloons, Lifestyle, Marks & spencer
  • Fashion for Women’s -Anara, Mango, AND, Only
  • Fashion for Men’s - Blackberry, Louis Philips, Tommy Hilfiger, Allen solly, Levi’s, Jack and John, Calvin Klein, Nautica, Mufti, Club fox, Nostrum, Us polo, spykar , Van Heusen
  • KIDS -MIMI KLUB
  • Foot Wear- Mochi, Bata, Skechers,  Clauks 
  • Sports – Puma, ASICS, xtep ,
  • Home Decoration - Home center 
  • Cosmetics -Nykaa, Sugar, Ras skin care 
  • Bags- Samson it’s , Delsey Paris, AS 
  • Eye Wear & Watch - Helios watch, Himalaya 
  • Jewellery – Tanishq
  • Spa – Aura ,

PVR Magneto The Mall, Raipur Show timing

मनोरंजन - मेगनेटो मॉल के सेकण्ड फ्लोर में पीवीआर सिनेमा मौजूद है जहां आप फिल्मों का आनंद ले सकते है शो की टाईमिंग के लिये यहां क्लिक करें। साथ इसी फ्लोर में गेमिंग जोन भी है जहां वीडियों गेम्स का आनंद ले सकते है।

रेस्टोरंट फुट कोेर्ट - शॉपिंग और मूवीज के आनंद लेने के बाद यदि आप कुछ खाना पंसद करें तो पिज्जा हंट, डोमिनोस, मेकडोनाल्स, कॉफी कैफे डे, आदि उपलब्ध है।

बिजनेस - मॉल के तृतीय तल बिजनेस कॉन्फ्रेस हेतु संतोष हॉल है जहां आप अपनी बिजनेस मींटिग कर सकते है।

गेस्ट रूम - मॉल तृतीय तल गेस्ट रूम की सुविधा उपलब्ध है।

मेगनटो मॉल आने का समय -


वैसे तो मेगनेटो सप्ताह 07 दिन सुबह 11 से 10 बजे तक खुला रहता है परन्तु कुछ विशेष  परिस्थियों में यह बंद भी रह सकता है।

Magneto Mall Contact-

Avinash Developers Pvt. Ltd.
Maruti Business Park
G.E. Road, Raipur - 492010 (C.G.)
Ph : +91-771-4033425, 4024425 (O)
Fax : +91-771-4034456
Mail :info@avinashgroup.com