Disqus Shortname

Abhivyakti App : Women Safety App Chhattisgarh


जैसा की आप सब जानतें है कि विगत कुछ वर्षाे में पूरे देश में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है छत्तीसगढ़ सरकार सदैव महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षा हेतु सवेदनशील रही है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा हेतु "अभिव्यक्ति " मोबाईल ऐप तैयार किया गया है और यह ऐप और iOS, Android  दोनो प्लेटफार्म में उपलब्ध है और इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते है

कैसे यूज करें Abhivyakti App को-

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाईल के ऐप स्टोर  या प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप  डाउनलोड करना होगा
  • फिर अपने मोबाईल नंबर से इस ऐप में रजिस्टर करना होगा, आपको एक ओटीपी आयेगा ओटीपी सबमिट करते ही आप इस ऐप में रजिस्टर हो जायेगे।
  • अपना नाम और अन्य जानकारी भरना होगा
  • साथ ही आपने परिवार किन्ही दो सदस्यों  का नाम और मोबाईल नंबर भी आपको दर्ज करना होगा। 

इस प्रकार आपके रजिस्ट्रेशनकी प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी

यह ऐप  तीन प्रकार की फीचर्स से लेस है तो आइये जानते है विस्तार से 

एसओएस S0S - जैस ही आप अभिव्यक्ति सुरक्षा ऐप को ओपन करते है तो आपको ऐप के होम स्क्रीन पर एसओएस का बटन नजर आता है  कोई महिला किसी प्रकार की विपत्ति में होने पर यदि वे इस ऐप के एसओएस बटन को टच करती है, तो 10 सेकण्ड का ऑडियो और वीडियो और आपका लोकेशन सीधे पुलिस के पास पहुँच जाता है साथ ही आपके विपत्ति होने के संबंध में एक एसएमएस SMSआपके परिवार के उस सस्दय को जाता है जिनका नंबर आपने अभिव्यक्ति ऐप में रजिस्टर किया था आपका लोकेशन पुलिस के पास पहुँचते ही पुलिस जल्द से जल्द उस लोकेशन पर पहुँचकर विपत्ति में पड़ी महिला को सहायता प्रदान करती है।

शिकायत  Complaint - इस ऐप के माध्यम से आप घर बैठे किसी प्रकार की समस्या हेतु पुलिस से शिकायत कर सकती है और शिकायत सीधे पुलिस के पास पहुंच जाती है और पुलिस द्वारा आपकी समस्या का निराकरण किया जाता

आवश्यक कानून - इस ऐप में महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानून और उनसे संबंधित आवश्यक धाराओं का संग्रह भी उपलब्ध कराया गया है।

आप यदि महिला तो यह अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा  डाउनलोड करे और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।


पोस्ट- K.B