Disqus Shortname

जानें छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में जारी नवीन योजानाओं को


छत्तीसगढ़ राज्य के वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी  O.P. Choudhary ने दिनांक 24.02.2024 विधान सभा में छत्तीगढ़ राज्य का वर्ष 2026-27  CG Budget का बजट प्रस्तुत किया। वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी ने इस बजट प्रस्तुती में कई नई योजनाओं की घोषणा की है तो आईये जानते इन नई योजनाओं  New Schemes और उन योआनाओं के लिये प्रस्तावित बजट के बारे में -

योजना उद्देश्य प्रावधान

विकसित भारत ग्राम योजना (Viksit Bharat G RAM G)

ग्रामीण क्षेत्र में वर्ष में 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार 4,000 करोड़

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना

जिससे नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता इत्यादि में सुधार लाना 200 करोड़

मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना


इस योजना के अंतर्गत राज्य में तीव्र गति वाली 2/4 लेन सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है 200 करोड़

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना

इस योजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है 100 करोड़

कैशलेस चिकित्सा सुविधा


राज्य के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदानकराने  हेतु 100 करोड़

CGACE (Chhattisgarh Assistance for Competitive Exams )

प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहायता हेतु 33 करोड़

CGVAYU  (Chhattisgarh Viability Assistance for Yatri Udaan)

बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर से हवाई सेवाओं को प्रोत्साहित करना है 30 करोड़

रानी दुर्गावती योजना

परिवार में बालिका के जन्म पश्चात, बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। 15 करोड़

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए रेंटल योजना अंतर्गत आवासीय सुविधा हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना 10 करोड़

लखपति दीदी भ्रमण योजना

महिला उद्यमियों की कार्य प्रणाली तथा उनके सफल व्यवसाय मॉडल का अध्ययन करने हेतु देश के अंदर आर्थिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों के हेतु 05 करोड़

मुख्यमंत्री आस्था पथ (शक्ति पीठ भ्रमण) योजना

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के 5 शक्तिपीठ – कुर्दगढ़, रतनपुर, चंद्रपुर, डोंगरगढ़ तथा दंतेवाड़ा स्थित आस्था केंद्रों के दर्शन हेतु 05 करोड़

छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना

शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य के अंदर प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों के भ्रमण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं एवं सांस्कृतिक रीति.रिवाजों से अवगत कराने हेतु 06 करोड़



Raipur City