Marine Drive Raipur
मरीन ड्राइव मुम्बई ये तो आप लागों ने सुना ही होगा, या देखा भी होगा वो ही समुद्र के किनारे एक अंग्रेजी के सी अक्षर के आकार वाली सड़क जिसे कई बाॅलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है पर आज हम मुंबई के मरीन ड्राइव की नही बल्कि मुंबई से कई सौ किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित मरीन ड्राइव की बात करने जा रहे है
जी हाँ आपने सही सुना रायपुर में भी मरीन ड्राइव मौजूद है रायपुर का मरीन ड्राइव किसी समुद्र के किनारे नही परन्तु रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा तालाब की परिधि के साथ रायपुर शहर के मध्य में स्थित है। जो रायपुर के केन्द्र घड़ी चौक से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Telibandha Lake
अगर आप रायपुर से तो आप यहां के मरीन ड्राइव से अच्छी तरह परिचित होगें पर यदि आप रायपुर से नही और रायपुर आने की योजना बना रहे हैं तो रायपुर का मरीन ड्राइव आपके टूर प्लान में अनिवार्य होना चाहिये।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मरीन ड्राइव का सौन्दर्य करण विश्व स्तरीय माप दंण्डों के आधार पर किया है जैसे तेलीबंधा तालाब के चारों वृक्षारोपण जिससे पेड़ की छाव में पर्यटक एक स्थानीय लोग कुछ शांति पल गुजार सकतें है
सरकार ने वृक्ष्रोपण के साथ उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलपमेंट किया है जैसे गांधी जी की दंडी यात्रा की प्रतिमा, जो युवाओं और पर्यटकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को प्रदर्शित करती है, तो वहीं दीवारों पर स्थानीय कलाकारों के उभारे गये रंग देखने में अत्यंत सुंदर लगते है रायपुर मरीन ड्राइव के नाम एक कीर्तिमान भी स्थापित है यहां लगा तिंरगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है
मरीन ड्राइव की नाइट लाइफ
यदि आप रायपुर शहर में अपने दोस्तों या परिवार के कुछ वक्त बिताना चाहते है तो रायपुर का मरीन का ड्राइव एक अच्छा विकल्प है खास कर मरीन ड्राइव की नाइट लाइफ देखने से अत्यंत रोचक नजर आती है
यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ शॉपिंग और पिज्जा हट, श्री फुड लेब, चाईनीज रेस्टोरेन्ट में और छोटे-छोटे फुड स्टाल में लजीज खाने का आंनद भी ले सकते है तो वही बच्चों के मनोरंजन के नाव की चढ़ाई क्षेत्र खिलौना ट्रेन सवारी जैसे कई सुविधाएं उपलब्ध है
फोटो और वीड़ियोंग्राफी
कई ऐसे पर्यटन स्थान होते है जहां फोटो और वीड़ियोंग्राफी करने की मनायी होती है परन्तु रायपुर मरीन ड्राइव मे लोग आम तौर फोटो और वीड़ियोग्राफी करने नजर आ जायेगे रायपुर के युवाओं के लिये तो रायपुर का मरीन ड्राइव रील बनाने के सबसे पंसदीदा स्थानों में एक है।







